अवैध शराब तस्करी के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपित गिरफ्तार; 370 पव्वे, 94 अध्धे व 11 बोतल शराब बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, निर्माण एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी व अग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये ब्रह्मसिंह सैनी(42) वासी ऊँचा गाँव जिला फरीदाबाद को मलेरना रोड सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 170 पव्वे, 94 अध्धे व 11 बोतल देशी व अग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिसके खिलाफ थाना आदर्श नगर के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है, आरोपित पर पूर्व में भी अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज है।

इसी प्रकार अपराध शाखा NIT की टीम ने वाल्मीकी मौहल्ला NIT फरीदाबाद, निवासी आकाश(32) को 200 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!