एक साथी ने मोबाइल छीना, दूसरा कर ले गया मोटरसाइकिल चोरी, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

मोबाइल फोन व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जारी है। 9 जून को नीलम बाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने व उसकी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान अमित कुमार एवं राहुल, निवासी पंचफेडवा, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-22, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। राहुल मोटरसाइकिल पर आया और शिकायतकर्ता के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। जब शिकायतकर्ता राहुल के पीछे दौड़ा, तो अमित शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद को बरामद कर लिया है।

बता दें कि गांव जलनीपुर निवासी अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 09 जून की रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर नीलम-बाटा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। तेल भरवाने के बाद घर से फोन आने पर वह पेट्रोल पंप के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा तभी एक अज्ञात युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर नीलम की ओर भाग गया। उसने मोबाइल छीनकर भागने वाले युवक का पीछा किया, शिकायतकर्ता ने जल्दबाजी में अपनी मोटरसाइकिल में चाबी लगी हुई छोड़ दी। इसी दौरान किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!