सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार, घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुण्ड में मामला दर्ज कर विशेष अनुसंधान टीम द्वारा कार्रवाई आरंभ की गई।
उन्होंने आगे बताया कि घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुण्ड की टीम ने रईस अहमद वासी गांव खतोली जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को 18 जून को सूरजकुण्ड कॉम्प्लेक्स फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि रईस अहमद ने सूरजकुण्ड मेले में लगाए गए सुनामी झूला को असेंबल किया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से उसकी जमानत मंजूर हुई है। घटनाक्रम में 5 आरोपितो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।



