अवैध नशा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 ग्राम स्मैक व 430 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 17 जून को अपराध शाखा बॉर्डर व अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 3 ग्राम स्मैक व 430 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17 जून को हिमांशु(23) वासी ओल्ड फरीदाबाद को 3 ग्राम स्मैक सहित बाई पास रोड मथुरा रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने हसीन(22) वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 58 फरीदाबाद को 430 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-58 से काबू किया है। जिनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!