4 मार्च की थी मारपीट, 15 मार्च को हो गई थी मृत्यु, डबुआ क्षेत्र का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तारी
अपराध शाखा DLF टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज एक हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 जून को एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रितिक उर्फ बिल्ला(19) वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि पवन कुमार निवासी धर्मांगदपुर, मैनपुरी उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 4 मार्च को दिन के समय उसका छोटा भाई संजीव कुमार वासी डबुआ कॉलोनी अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। रास्ते में शुक्ला आटा चक्की के पास बादल, राधे, सन्नी, बिल्ला, करण व अन्य ने संजीव पर हमला कर दिया और उसे गंभीर चोट मारकर फरार हो गये थे। उपचार के दौरान 15 मार्च को संजीव मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि मृतक संजीव ने आरोपी बादल की बहन के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी रंजिश रखते हुए बादल ने अपने साथी रितिक उर्फ बिल्ला, भविष्य, विशाल, राधे, सन्नी व अन्य के साथ मिलकर संजीव के साथ मारपीट की और चोटें पहुंचाई थी। झगड़े में लगी चोट के कारण 15 मार्च को संजीव की मृत्यु हो गई थी। घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा की टीम द्वारा 5 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



