चोरी की 2 मोटरसाईकिल बरामद, अपराध शाखाओं की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई हुये अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाईकिल बरामद की हैं। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को थाना पल्ला में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने साजिद(33) वासी बडखल को सेक्टर-37 बाई पास रोड से गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
वहीं एक अन्य मामले में AVTS भूपानी की टीम ने थाना सराय ख्वाजा में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में सुखदेव(33) वासी श्रीगंगानगर राजस्थान को चोरी की मोटरसाईकिल सहित भूपानी रेलवे पुल से गिरफ्तार किया है।



