राजेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने ग्रहण किया फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट सीपी का पदभार

आमजन की सेवा, सुरक्षा व शिकायतों का निष्पक्ष निष्पादन रहेंगी प्राथमिकता- राजेंद्र कुमार मीणा, जॉइंट सीपी

फरीदाबाद : 26 जून को हरियाणा सरकार द्वारा राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस बैच 2011 को फरीदाबाद पुलिस का संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया गया है। जिनके द्वारा ड्यूटी ज्वाइंन कर जॉइंट सीपी का पदभार संभाल लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजेंद्र कुमार मीणा वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के साथ यह मुकाम हासिल किया है। अपने 15 वर्ष के कार्यकाल का दौरान वह हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे। वर्तमान में सोनीपत पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद से ट्रांसफर होकर फरीदाबाद के जॉइंट सीपी लगे हैं।

राजेंद्र कुमार मीणा, DIG के पास हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी अतिरिक्त चार्ज है। जिसके अंतर्गत HSNCB की फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी व नारनौल की यूनिट्स शामिल हैं।

राजेंद्र कुमार मीणा ने पद संभालने उपरांत कहा कि आमजन की सेवा, सुरक्षा व शिकायतों का निष्पक्ष निष्पादन उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!