अवैध नशा एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग मामलों में 750 ग्राम गांजा व 32 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 2 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशा एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 750 ग्राम गांजा तथा 32 ट्रामाडोल (Tramadol) कैप्सूल बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा भूपानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लक्की, निवासी गांव इमामुद्दीनपुर, फरीदाबाद को गांव इमामुद्दीनपुर-छांयसा रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने बब्लू, निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को 32 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में बब्लू ने बताया कि उसने 80 कैप्सूल धर्म सिंह, निवासी अजरोंधा, हाल फ्रेंड्स कॉलोनी, फरीदाबाद से खरीदे थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने धर्म सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बब्लू को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया हैं वहीं धर्म सिंह को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।



