लड़ाई-झगड़े के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ के एक मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को 5 जुलाई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी अमन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 8 अक्टूबर 2025 को वह रघुबीर कॉलोनी स्थित अपने दूसरे मकान पर किराया लेने गया था। जब वह किरायेदार से बातचीत कर रहा था, तभी पीछे से कुछ लोग आये और उस पर हथौड़े व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया की अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने पंकज कुमार निवासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद तथा विश्वास उर्फ भोला निवासी गांव हमीदपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी आर्य नगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद को 5 जुलाई को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित मुख्य आरोपी हन्नी के दोस्त हैं। घटना के दिन हन्नी के बुलाने पर दोनों उसके साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शिकायतकर्ता पर हथौड़े से हमला किया। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों किसी समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद आए हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपीय हन्नी सहित इस घटनाक्रम में 11 आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।



