ट्रेडिंग के नाम पर की गई थी 5,11,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की टीम ने मेरठ से किया हैं काबू

फरीदाबाद : साइबर थाना NIT की टीम ने ट्रेडिंग के नाम पर 5,11,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शुभम तोमर व रवि कुमार गांव धिकाना, उ.प्र. को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने 6 जुलाई को मेरठ से आरोपितों को काबू किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपित चचेरे भाई है और उन्होंने खाताधारक सूर्यप्रताप का खाता राहूल से लेकर आगे गुड़गांव में दिया था। सूर्यप्रताप के खाता में ठगी के 2,00,000 रुपये आये थे।

बता दें कि सेक्टर-21D निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 जून 2025 को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया, जिसमें पैसे इंवेस्ट कर मोटा मुनाफा बारे बताया गया था, फिर शिकायतकर्ता ने ठगो से बात की, जिन्होंने कहा कि AMAZON के लिए काम करते है और आपको भी काम देंगे, जिसमें 40% से 100% तक मुनाफा होगा। फिर उसको AMAZON पर कुछ प्रोडक्टस के फोटो खींच कर किसी को भेजने और एक अमाउंट सेलेक्ट करने को कहा गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने 25000 रुपये की अमांउट सेलेक्ट की और ठगो द्वारा बताये खाता में राशि भेज दी। इस तरह महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो द्वारा बताए विभिन्न खातों में कुल 5,11,000 रुपये भेज दिये परंतु उसे कोई पैसा वापस नही मिला। शिकायत पर थाना साइबर NIT में मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!