चोरी का वाहन खरीदने वाला काबू, अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा जेल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने 07 जुलाई को एक चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसकी पहचान विनित(27) निवासी बदरपुर दिल्ली के रूप में हुई है। जिसको पुलिस टीम ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुभाष निवासी गांव सेहतपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 01 जनवरी 2025 को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर से चोरी कर ले गया था। जिसकी शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने विनित को आगरा कैनाल रोड सेक्टर-3 एरिया से चोरी की मोटरसाइकिल काबू किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने 6000 रुपये में मोटरसाइकिल खरीदी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!