पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ

फरीदाबाद : 8 जुलाई को थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी की हत्या के मामले में थाना की टीम ने आरोपित पति संजय (35) वासी आदर्श नगर को 10 जुलाई को साहुपूरा रोड से गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित की शादी करीब 15 साल पहले गांव जवां निवासी लक्ष्मी उर्फ़ चांदनी से हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर आरोपित व उसके परिवारजन पीड़िता को मानसिक व शारीरिक यातनाएं देते थे और अक्सर पीड़िता के साथ मारपीट करते थे। 8 जुलाई को आरोपित ने अपने परिवार के साथ मिलकर लक्ष्मी उर्फ़ चांदनी को फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी थी।

बता दें कि 8 जुलाई को आदर्श नगर में लक्ष्मी उर्फ चाँदनी की हत्या के संबंध में गाँव जवां निवासी उसके पिता विरेन्द्र कुमार की शिकायत पर पति संजय, सास, ससुर, देवर, ननद, नंदोई व अन्य के विरुद्ध थाना आदर्श नगर में हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। 9 जुलाई को सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद में बोर्ड के माध्यम से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया तथा डेड बॉडी अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले की गई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!