मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने झगड़े में प्रयोग गाड़ी को भी बरामद किया

फरीदाबाद- 18 मई को गोच्छी स्थित नाई की दुकान पर बैठे 2 भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 10 जुलाई को एक और आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान मुकुल उर्फ हन्नी निवासी गाँव नंगला जोगियान, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है, वारदात में प्रयोग गाड़ी को भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित से खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता सलमान की आरोपित मुकुल व उसके साथी हर्ष, महावीर व अन्य के साथ कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने अन्य साथी कार्तिक, हर्ष, महावीर व अन्य ने मिलकर 18 मई को गोच्छी स्थित नई की दुकान के बाहर सलमान व उसके भाई इकबाल के साथ मारपीट की थी। आरोपित अपने दोस्त की स्विफ्ट कार में अपने साथियों के साथ झगड़ा करने आया था। स्विफ्ट कार को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है जिस पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनाक्रम में एक आरोपित कार्तिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि गाँव गौछी निवासी सलमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मई 2026 को वह अपने भाई इकबाल के साथ नाई की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी बिना नंबर प्लेट की एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार तथा एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक पहुंचे। जिन्होंने उस पर व भाई इकबाल पर हमला कर मारपीट की। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!