क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मेंहदी लगाने काम करता है आरोपित

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विजय वासी ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच NIT की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि विजय के पास अवैध हथियार है और बिजली घर, ओल्ड फरीदाबाद के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने विजय को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना ओल्ड फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि वह ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में मेंहदी लगाने काम करता है और हवाबाजी के लिए इसने देशी कट्टा मेरठ, उत्तर प्रदेश से 5000 रुपये में खरीदा था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!