मिट्टी से भरा डंपर नाले में धसने से पलटा

फ़रीदाबाद : बड़खल गांव स्थित दिल्ली वाली मस्जिद के सामने वाली गली में मिट्टी से भरा एक डंपर गली के मोड़ पर अचानक नाले में धसने से पलट गया। समय रहते ड्राइवर बाहर निकल गया ओर उसे कोई चोट नहीं आई है। इस कच्चे नाले के कारण बीते दिनों बारिश में एक आदमी अपने दो बच्चों के साथ पैदल जा रहा था और उसे नाले का पता नहीं लगा जिसके कारण वह दोनों बच्चों समेत नाले में गिर गया था। बताया जाता है इस नाले के कारण आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। प्रशासन को चाहिए कि इस पर ध्यान दे ताकि कोई ओर बड़ा हादसा न हो जाए।



