कॉपीराइट एक्ट के तहत क्राइम ब्रांच NIT की बड़ी कार्रवाई, नकली टाटा चाय के 387 पैकेट बरामद

बल्लभगढ़ के मेन बाजार में तीन दुकानों पर कार्रवाई, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कॉपीराइट का कथित रूप से किया जा रहा था दुरुपयोग

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने बल्लभगढ़ के मेन बाजार में तीन अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी कर टाटा ब्रांड की चाय के कुल 387 पैकेट बरामद किए हैं। प्रारंभिक शिकायत के अनुसार इन दुकानों पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कॉपीराइट का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए नकली टाटा प्रीमियम टी की बिक्री की जा रही थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रभात गुप्ता, विधिक सलाहकार, स्पीड सर्च सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि बल्लभगढ़ के मेन बाजार स्थित कुछ दुकानों पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कॉपीराइट/ब्रांड का कथित रूप से अवैध इस्तेमाल कर नकली टाटा प्रीमियम टी तैयार कर उसे असली उत्पाद के रूप में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।

शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम द्वारा बल्लभगढ़ मेन बाजार में कार्रवाई की गई। टीम ने अलग-अलग दुकानों की जांच करते हुए संदिग्ध चाय के पैकेटों को कब्जे में लिया।

क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग दुकानों से निम्नलिखित पैकेट बरामद किए— 250 ग्राम के टाटा टी के 344 पैकेट,1 किलोग्राम के 12 पैकेट, टाटा चाय के 14 पैकेट, 500 ग्राम के 17 पैकेट, इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा कुल 387 पैकेट बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!