श्री राम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कम्पनी लिमिटेड एवं रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

फरीदाबाद। श्री राम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कम्पनी लिमिटेड एवं रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। यह केम्प यादव कॉलोनी नजदीक ओवरसीज बैंक बल्लबगढ़ में लगाया गया। इस कैम्प में 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। फाइनेंस कम्पनी द्वारा कैम्प के साथ-साथ 70 असहाय लोगों को सूखा राशन आटा, दाल, चावल, नमक, तेल, मसाला भी वितरित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार (सीनियर ब्रांच मैनेजर), विवेक गुप्ता एडवोकेट, सुबोध शर्मा, नितेश कुमार, अजीत कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।



