राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महर्षि अरविन्द नगर में भव्य तिरंगा यात्रा

ग्रेटर फरीदाबाद । देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के उद्देश्य से महर्षि अरविन्द नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में नागरिक दोपहिया वाहनों पर हाथों में तिरंगा लेकर निकले और भारत माता के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह सेक्टर-75 स्थित महाराणा प्रताप शाखा से हुआ। पूरे मार्ग में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। युवाओं और नागरिकों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं के हृदय में देश प्रेम, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान की भावना को जागृत करना था। साथ ही, जाति, धर्म और वर्ग जैसे सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश भी दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और उनके आदर्शों को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समाज का हर वर्ग एकजुट है। यात्रा ने नागरिकों में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!