अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 3 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 17 अगस्त को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे व 1 कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 17 अगस्त को अपराध शाखा DLF की टीम ने शिवा(20) वासी रोशन नगर थाना पल्ला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने भूपेंद्र(30) वासी विजय नगर बल्लभगढ फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित डीलर चौक आदर्श नगर फरीदाबाद के पास से व जगदीश उर्फ जग्गा वासी राधा नगर बलल्लभगढ को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-02 सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना आदर्श नगर व शहर बल्लभगढ में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

तीनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!