पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने

फरीदाबाद : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन(1984) संबंधित भारतीय मजदूर संघ, फरीदाबाद का जिला अधिवेशन उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ बस स्टैंड कार्यालय बल्लभगढ़ में संपन्न हुआ।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष, रोहतास कुमार को जिला सचिव तथा मुस्तकीम को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष सतीश भाटी, शकील। सह सचिव- प्रवीण, मांगों सिंह। मीडिया प्रभारी- प्रमोद गोयल। संगठन मंत्री- हसन मोहम्मद। कार्यालय सचिव- गंजे सिंह। कार्यकारी सदस्य- तरुण शहिद, अजहरुद्दीन, ओम प्रकाश, रमेश सैनी, आकाश, अनिल सच्चे।
कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कादियान, प्रदेश महामंत्री हुकम चंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओंकार, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीरज मावी, हरियाणा रोडवेज संघ के प्रधान सोनू नागर, नगर निगम कर्मचारी संघ से मटरू लाल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला मंत्री राजकुमार ने मंच का संचालन किया और गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों के हित में भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों का भी उल्लेख किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कादियान ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर साथियों से एकजुट होकर कर्मचारी हितों की लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री हुकम चंद सैनी खानपुर ने जिला फरीदाबाद में अधिक से अधिक ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उतनी ही प्रभावी ढंग से कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने और प्रत्येक ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर तक संगठन को पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को विभाग एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अंत में सोनू नागर ने नवगठित नई जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!