प्रतिबंधित स्पास्कोर वान प्लस की 1080 टैबलेट्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी संजय कालोनी की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने 29 अगस्त को जसमीत सिंह उर्फ डब्बु वासी संजय कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित स्पास्कोर वान प्लस की 1080 टैबलेट्स बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित गोलियां बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने संजय कालोनी फरीदाबाद में रेड‌ की तथा एक व्यक्ति जसमीत को काबू कर 1080 प्रतिबंधित स्पास्कोर वान प्लस टैबलेट्स बरामद की। आरोपित के विरुद्ध थाना मुजेसर में NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी 1080 प्रतिबंधित स्पास्कोर वान प्लस टैबलेट्स अरावली गुजरात से 10,500 रुपये में किसी व्यक्ति से लेकर आया था। आरोपी नशा करने का आदी है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!