राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद में एचएसएनसीबी की सतर्कता: नार्को डॉग हैरी के साथ चला निवारक तलाशी अभियान

फरीदाबाद, 31 अगस्त : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन मे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत HSNCB फरीदाबाद यूनिट ने राहुल कॉलोनी क्षेत्र में अपने नार्को डिटेक्शन डॉग “हैरी” के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया।

नार्को डॉग “हैरी” की मदद से हुई तलाशी, बरामदगी से ज़्यादा रोकथाम पर ज़ोर
निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि राहुल कॉलोनी क्षेत्र नशे की गतिविधियों को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है, इसलिए टीम ने नार्को डॉग हैरी की सहायता से क्षेत्र के घरों, गलियों व सार्वजनिक स्थानों की बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान नशीले पदार्थों की मौजूदगी का पता लगाने के साथ-साथ तस्करों में भय पैदा करने में भी कारगर सिद्ध होते हैं। इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य केवल बरामदगी करना नहीं, बल्कि संवेदनशील इलाकों में नियमित मौजूदगी दर्ज कराकर तस्करों में कानून का भय पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में नशे की गतिविधियों की आशंका रहती है, वहां नार्को डॉग के साथ नियमित तलाशी अभियान चलाना ब्यूरो की स्थायी रणनीति का हिस्सा है, और यह तरीका अब तक कई बार कारगर साबित हुआ है।

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान, आमजन से सहयोग की अपील
निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद के नशा-संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसे अभियान आगे भी नियमित अंतराल पर चलाए जाते रहेंगे। आगे उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत ब्यूरो को दें, ताकि ऐसे अभियानों को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के संवेदनशील क्षेत्रों में इस तरह के सर्च अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

हेल्पलाइन पर करें संपर्क
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933
HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508
NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in
सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!