अलग-अलग मामलों में चार आरोपित गिरफ्तार, देशी कट्टा, 312 ग्राम गांजा व 2010/-रूपये जुआ की राशि बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते AVTS सिकरोना, अपराध शाखा सेक्टर-48, थाना सूरजकुंड तथा पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने मोसिम उर्फ बव्वा निवासी गांव धौज को गांव धौज से सिलाखरी रोड के पास से एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 312 ग्राम गांजा सहित आरोपित रितिक कुमार निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को गंदा नाला पुल के नजदीक प्रेस कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है।
एक अन्य मामले में थाना सूरजकुंड की टीम ने सूरजकुंड गोल चक्कर के पास सट्टा खाई करवाते हुए मोहम्मद आलम निवासी लाल कुआं, दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2010/-रू जुआ की राशि बरामद की गई है।
इसी प्रकार पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने स्पास्कोर वान प्लस की 1080 प्रतिबंधित गोलियां जब्त करने के मामले में जीसान निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश को 2 सितम्बर को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी की टीम ने इस मामले में 29 अगस्त को 1080 प्रतिबंधित टेबलेट सहित आरोपित जसमीत निवासी संजय कॉलोनी को गिरफ्तार मामला दर्ज किया था। जिसने पूछताछ में जीसान निवासी हापुड़ से प्रतिबंधित टैबलेट्स खरीदना बतलाया था।



