क्रेडिट कार्ड पर वाउचर का ऑफर देकर 92,655 की ठगी, 2 खाताधारक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद- क्रेडिट कार्ड पर वाउचर का ऑफर देकर 92,655 की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने नितिन(20) व उपेंद्र(30) वासी प्रेम नगर दिल्ली को उनके निवास स्थान से 3 सितंबर को गिरफ्तार किया है। दोनों खाताधारक हैं, जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नितिन के खाता में ठगी के 92,655 रुपये आये थे। फिर इस ठगी के पैसों में से 20,200 रुपये दूसरी लेयर में आरोपी उपेंद्र के खाता में ट्रांसफर कर दिये गये थे। नितिन बेरोजगार है वहीं उपेंद्र की दिल्ली में मोबाईल की दुकान है।

गौरतलब है कि सेक्टर-43 वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना NIT में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया कि 20 जुलाई 2026 को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आप को कथित HDFC का कर्मचारी बतलाया और कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये के वाउचर का ऑफर आया है जिसका लाभ उठाने के लिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स बतानी होंगी, जिस पर उसने कथित HDFC कर्मचारी के साथ अपना OTP शेयर कर दिया। जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 92,655 कट गये थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!