अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 06 सितंबर को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा रखने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 06 सितंबर को अपराध शाखा DLF की टीम ने आकाश(19) वासी पल्ला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने बादल(22) वासी ऊँचा गावं बल्लबगढ़ फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-25 एरिया से गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह देशी वाराणसी से किसी व्यकित से 5000 रुपये में लेकर आया था जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है
दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



