सराय ख्वाजा स्कूल में नशा मुक्ति और डायल 112 को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता, के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की ओर से गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सराय ख्वाजा में नशा मुक्ति एवं डायल 112 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विद्यार्थियों को Dial 112 की उपयोगिता और आपातकालीन परिस्थितियों में इसके सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 का उपयोग किया जा सकता है।

मुख्य सिपाही सुनील ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की विभिन्न सेवाओं एवं उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कानून का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा समाज में अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!