एस. के. भारद्वाज भारी मतों से चुने गए प्रधान
जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। इसमें छह सीटों का चयन मतदान प्रक्रिया के द्वारा हुआ। कार्यकारिणी में एस. के. भारद्वाज भारी मतों से प्रधान चुने गए, इसके अतिरिक्त चेतन भारद्वाज सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, एडवोकेट राजेश गुप्ता वाइस प्रेजिडेंट, सतेंद्र यादव सचिव, सत्यवान नार्वाल कैशियर एवं विनीत त्यागी संयुक्त सचिव के लिए चुने गए। इसके अतिरिक्त पंजाब हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महिला मेंबर्स को कार्यकारिणी में शामिल किया गया, इसमें एडवोकेट मीनू कुमारी को वाइस प्रेजिडेंट फीमेल चुना गया।

अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में निखिल चौधरी, सोनिया सैनी एवं दिपांशु को निर्विरोध शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौधरी का धन्यवाद किया, जिन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाया। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौधरी के सहायक के रूप में एडवोकेट दीपक गेरा एवं एडवोकेट संदीप मक्कर का सभी ने धन्यवाद किया।

चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिवक्ता के. के. मिश्रा, विजय शर्मा, ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप सेठी, सीनियर मेंबर एस एन त्यागी, चौधरी बलबीर सिंह , आर. एस. गांधी, महेश शर्मा, संजय डंडे, राजीव गौड़, बलराम शर्मा, सुजीत चौहान, डी. आर. चौधरी, अजीत भाटी, राज कुमार चौधरी, अमर सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद पटेल, अभिषेक जोशी एवं अमित कुमार का विशेष रूप से योगदान रहा और सभी ने नई कार्यकारिणी के गठन होने पर पूरी बार को बधाई दी।



