आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

फरीदाबाद : सेक्टर-70 स्थित आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने सोसायटी के सभी रेजिडेंट्स के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद प्रदीप टोंगर और आगमन सोसायटी के गणमान्य जन सुरेश गोयल, वीरपाल, सचान, राजीव, अमित पांडे, मौजूद रहे।



