माननीय पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में श्रद्धांजली अर्पित करने पहुचें चेयरमैन रवि कान्त शर्मा

नोएडा : राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्राह्मण कुलगौरव कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के त्रोयदशी संस्कार (तेरहमी) कार्यक्रम में सेक्टर-51, नोएडा स्थित उनके आवास पर पहुँचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।

विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक चेयरमैन ब्राह्मण शिरोमणि स्वर्गीय पं० मांगे राम शर्मा के बेहद करीबी रहे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी के अकस्मात निधन के पश्चात त्रयोदशी संस्कार (तेरहमी) कार्यक्रम में शामिल होने पहुचें चेयरमैन पं०रविकांत शर्मा एवं कनाडा के चेयरमैन डॉक्टर आजाद कौशिक और सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

विश्व ब्राह्मण संघ (कनाडा) के चेयरमैन डॉक्टर आजाद कौशिक राष्ट्रीय प्रवक्ता पं० सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबिका प्रशाद शर्मा, राजेश कौशिक, विनोद वशिष्ट महासचिव, अधिवक्ता संजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव संजय कौशिक, मनीष शर्मा फरीदाबाद कार्यकारी अध्यक्ष यूपी पं० माया प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष यूपी पं०गोपाल शर्मा महासचिव यूपी दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी !



