776 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को 776 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रेम राज बैरवा वासी सेक्टर-56 फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रेम राज बैरवा को राजीव कालोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद के पास से 776 ग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा 800 ग्राम गांजा 5000 रुपये में राजीव कालोनी से किसी व्यक्ति से लेकर आया था। जिस पर पूर्व में भी 3 मामले NDPS के दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!