1.100 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, हसनपुर पलवल से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था नशा

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने राजीव कॉलोनी के पास से पकड़ा, सिलाई का काम करता है आरोपी

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर : फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.100 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी तौसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को 29 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने राजीव कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए तौसिफ को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और सिलाई का काम करता है। वह हसनपुर, पलवल से किसी व्यक्ति से 15 हजार रुपये में 1.5 किलोग्राम गांजा खरीदकर लाया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!