2 झपटमार आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा झपटमारो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर NIT क्षेत्र में महिला से झपटमारी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान नरेंद्र वासी अंबेडकर नगर दिल्ली व प्रिंस वासी कालिंदी कुंज दिल्ली के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT वासी एक महिला ने थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को वह अपने घर के बाहर खडी थी तभी 2 लडके मोटरसाईकिल पर आये और उसके गले से सोने की चैन तोडकर वहा से फरार हो गए। जिस संबंध में थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नरेंद्र वारदात के समय मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था तथा उसी ने शिकायतकर्ता के गले से चैन झपटी थी जबकी उसका साथी प्रिंस मोटरसाइकिल चला रहा था। दोनों की मुलाकात तिहाड जेल में हुई थी। नरेंद्र पर पूर्व में झपटमारी व लूट के मामले भी दर्ज है। प्रिंस से पहले सोने की चैन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। जिसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!