पुलिस वाले समेत 3 लोगों पर रेप का मामला दर्ज करवाया, अब फंसी !

गुड़गांव ! गुड़गांव पुलिस ने एक 28 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर आरोप है कि उसने एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर रेप का मामला दर्ज करवाया था। उस मामले को रफा-दफा करने के नाम पर वह 30 लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। पुलिस के हाथ जब पैसे डिमांड करते हुए की अॉडियो लगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती ने 2010 में भी ऐसे ही रेवाड़ी में एक मामला दर्ज करवाया था। बाद में पैसे लेकर मामला रफा-दफा कर दिया था। गुड़गांव पुलिस अब युवती को कोर्ट में पेश करेगी।
मूलरूप से रेवाड़ी की रहने वाली है युवती : गुड़गांव डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से रेवाड़ी मॉडल टाउन की रहने वाली 28 वर्षीय युवती मौजूदा समय में गुड़गांव के राजीव चौक के पास हंस एनक्लेव में रह रही है। वह एक स्पा में काम करती है। उसने 23 मई 2020 को थाने में शिकायत देते हुए एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि पुलिसकर्मी उसका दोस्त है। उसने फोन करके बाहर गली में बुलाया और कहा कि गाड़ी में बैठ जा कही बाहर घूमकर आएंगे। गाड़ी में दो व्यक्ति पहले से बैठे थे। वह गाड़ी में बैठ गई। चलते-चलते शराब पी रहे थे। मारूती रोड पर मुरली वाली वाटिका मैरीज पैलेस के पास उन्होंने शराब पी। इस दौरान एक व्यक्ति उससे छेड़छाड़ करने लगा। फिर उसे एक कमरे में ले गए, जहां मर्जी के खिलाफ रेप किया।
मामला दर्ज होने के बाद युवती ने तीनों को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। उसने फोन करके 30 लाख रुपये की डिमांड की और कहा कि वह मामला रफा-दफा कर देगी। उन तीनों आरोपियों ने युवती की अॉडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सुनवा दी। इस आधार पर थाना पालम विहार गुड़गांव में युवती पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने उसे रिकॉर्डिंग के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में ये बताया युवती ने : पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि गाड़ी में तीन व्यक्ति थे। जिनमें एक युवक को वो सरपंच कहकर पुकार रहे थे। उसने गांव का नाम पूछा तो बता दिया। पुलिस का कहना है कि उनका परिचय जान लेने के बाद साजिश रची। दो दोस्तों को शराब पिलाकर सुला दिया और एक को उत्तेजित करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वे वहां से गुड़गांव शहर में आ गए और युवती ने मामला दर्ज करवा दिया।



