अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने ब्रिगेड अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गनिर्देशन में अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस पर प्रतियोगिता अर्थात ऑनलाइन वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि इस दिन की शुरूआत तब से हुई थी जब बहुत सारे स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एक स्पोटर्स कॉम्पीटिशन के दौरान एक साथ एक जगह इकट्ठा हुए थे।

वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे के बारे में पहली बार वार्ता  1920 में हुए ओलंपिक खेलों के समय से ही शुरू हो गयी थी। स्पोर्ट्स मीडिया की जरूरत और इसके लिए कई सारी प्लानिंग पहली बार इसी समय इसी खेल प्रतियोगिता के समय की गयी थी। कुछ वर्षों पश्चात इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा वर्ल्ड स्पोर्ट्स डे की घोषणा 1924 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों के दौरान की गई थी। स्पोर्ट्स मीडिया के सदस्यों द्वारा इस दिन को उनके द्वारा खेल जगत में किए गए प्रयासों और योगदान को सेलिब्रेट करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जिससे वे अपने काम के प्रति उत्साहित होकर और अधिक लगन से अपना काम कर सके। एक जर्नलिस्ट के ऊपर ही निर्भर करता है कि वो लोगों के सामने क्या और किस तरह से प्रस्तुत करना चाहता है। वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिज़्म के सदस्यों का यह कर्तव्य है, कि वह विश्व के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करे। ब्रिगेड अधिकारी और जे आर सी काउन्सलर रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि इनका मुख्य काम स्पोर्ट्स यानि खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को आप तक पहुंचाना होता है। स्पोर्ट्स जर्नलिज़्म किसी भी मीडिया ऑर्गेनाइजेशन का जरूरी डिपार्टमेंट होता है।

खेलों के बढ़ते प्रभाव के चलते स्पोर्ट्स मीडिया का प्रभाव भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे इसमें ग्रोथ और जॉब के भी चांसेज बढ़ रहे हैं। और डिजीटल के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब कई ऐसे चैनल उभर रहे हैं जो खासतौर से स्पोर्ट्स से लिए ही डेडिकेटेड हैं मतलब वहां सिर्फ आपको स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरें ही मिलेंगी। फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका में कई ऐसे न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन हैं, जो केवल खेल जगत की खबरों को ही प्रकाशित करते है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन एवम् प्राध्यापिका शिवानी और पूनम ने ऑनलाइन प्रतियोगिता संपन्न करवा कर प्रीति को प्रथम, यशिका को द्वितीय, कुसुम को तृतीय तथा गुड्डी को चतुर्थ घोषित किया। प्राचार्य और समस्त स्टाफ ने बालिकाओं को खेल, अन्य गतिविधियों तथा ई लरनिंग और एजूसेट तथा टीवी के माध्यम से अपनी पढ़ाई आदि में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!