‘सूरमा भोपाली’ जगदीप का घर पर निधन !

मुुंबई। दिग्गज एक्टर जगदीप अब हमारे बीच नहीं रहे। जगदीप का बुधवार रात उनके घर पर निधन हो गया। उनकी उम्र 81 साल थी। जगदीप ने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया लेकिन कभी हार नहीं मानी, वो बस चलते चले गए। जगदीप ‘‘सूरमा भोपाली’’ के किरदार से बहुत फेमस थे। मालूम हो कि जगदीप अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे और एक दौर में उनकी लोकप्रियता चरम पर थी।



