हरिद्वार : हर की पौड़ी पर गिरी बिजली

उत्तराखंड 21 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड पर इस समय मौसम का कहर गिर रहा है। पिथौरागढ़ में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, पहाड़ टूटे। वहीं अब हरिद्वार में हर की पौड़ी पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। मॉनसूनी बारिश की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। हर की पौड़ी पर बिजली गिरने से 80 फीट की दीवर गिर गई। हादसा ब्रह्मकुंड के पास हुआ लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उत्तर भारत में मॉनसून की वजह से बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भी तेज बारिश को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया गया है। हर की पौड़ी पर बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। यहां बिजली गिरने से पूरी दीवार गिर गई और पूरे क्षेत्र में मलबा फैल गया। तस्वीरें सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल हो रही हैं।

मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। गनीमत की बात ये थी कि रात के समय बिजली गिरने से हर की पौड़ी पर भीड़ नहीं थी। जिस समय बिजली गिरी, उस समय तेज बारिश भी हो रही थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!