वूमैंस पॉवर की टीम हरेक वालंटियर्स के जन्मदिन पर लगाएगी एक पौधा

फरीदाबाद। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पौधा लगाना एक बहुत ही पुण्य का कार्य है और आज के दौर में इसकी सख्त जरूरत भी है। वूमैंस पॉवर की टीम ने यह निश्चय किया है कि वूमैंस पॉवर टीम के जितने भी वालंटियर्स हैं उन सबका जन्मदिन मनाया जाएगा और सबके जन्मदिन पर एक पौधा भी जरूर लगाया जाएगा। इसी मुहिम की शुरुआत करते हुए वूमैंस पॉवर की टीम ने उनकी वालंटियर तान्या राजपूत का जन्मदिन मनाया और उनके जन्मदिन पर दो पौधे भी लगाए। इस पौधारोपण में उनका साथ दिया सांसे मुहिम से जसवंत ने, जिन्होंने पहले भी वूमैंस पॉवर की टीम के साथ पौधारोपण किया है। वूमैंस पॉवर की टीम ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया इन्होंने बहुत ही कम समय में इनके लिए पौधों का इंतजाम किया।
वूमैंस पॉवर संस्था का जनता से अनुरोध है कि आप सब भी अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं क्योंकि पौधा लगाना एक बहुत ही पुण्य का काम है। जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण के इस कार्यक्रम में वूमैंस पॉवर टीम से प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, रेनू शर्मा, ऊर्जा बरनवाल, जारा खान, गरिमा अरोड़ा, गीता अरोड़ा, अंजलि राजपूत आदि मौजूद थे।



