नाई का गला रेता शव सैलून से बरामद !

रामगढ़, 22 अगस्त ! झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के भदानीनगर में पुलिस ने एक नाई शव उसके ही सैलून से बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि शव का गला रेता हुआ है । पुलिस ने बताया कि राजन नामक इस बीस वर्षीय नाई का शव शुक्रवार की शाम उसके सैलून से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि राजन ठाकुर अपना सैलून गुपचुप ढंग से चला रहा था। वह सैलून के भीतर एक-एक कर ग्राहकों को बुलाता था और बाहर से दरवाजा बंद कर ग्राहकों के बाल काटता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या !



