मुरथल के सुखदेव ढाबे पर काम करने वाले 65 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव !

सोनीपत ! ढाबों के लिए फेमस हरियाणा के सोनीपत जिले में मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे में गुरुवार को कोरोना बम फूटा है। यहां ढाबे पर काम करने वाले 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। बता दें कि मुरथल जीटी रोड पर सबसे फेमस ढाबा प्लेस है, जहां दिल्ली और आसपास से लोग स्पेशल पराठे खाने के लिए आते हैं।
ढाबे पर खाना खाकर जा चुके लोगों के भी छूटे पसीने : हालांकि, ढाबे पर सैनिटाइजर, मास्क व ढाबे को समय-समय पर सैनिटाइज करने के सभी मापदंड बरते जा रहे थे लेकिन इसके बाद भी इतने कर्मचारी संक्रमित हो गए। अब ढाबे पर खाना खाकर गए लोग भी टेंशन में आ गए हैं।
दूसरे ढाबा संचालक भी करवाएंगे टेस्ट : सुखदेव ढाबे पर इतने कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद दूसरे ढाबा संचालक भी टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। बता दें कि मुरथल में सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े ढाबे हैं, जो जीटी रोड पर बहुत फेमस हैं।



