बराबरी का साथ निभाए, महिला अब आगे आएं : वूमेंस पावर संस्था

फरीदाबाद 14 नवम्बर। महिलाओं के रोजगार को ध्यान में रखते हुए वूमेंस पावर संस्था ने महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र और योगा केंद्र की स्थापना की जो कि निशुल्क है। संस्था ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी, तभी परिवार को आगे बढ़ा सकती हैं। साथ ही महिलाओं के अंदर अगर कुछ करने की प्रतिभा होगी तो वह भी अपने परिवार को अच्छा जीवन देने में आगे रहेंगी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए वूमेंस पावर संस्था ने फरीदाबाद के सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में निशुल्क सिलाई केंद्र और योगा केंद्र की स्थापना की है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार पं. मूलचन्द शर्मा के छोटे भाई करमचंद शर्मा, सेक्टर 23 से दीपांशु अरोड़ा, अनुराग गर्ग, शुभम मित्तल, प्रवक्ता उमेश कुंडू, सेक्टर 22 क्लाउड टीम से राजीव महाजन और उनकी टीम डीएलएसए फरीदाबाद से एडवोकेट मनमीत कौर, अर्चना गोयल, अरविंद छावरी , संगीता रावत, एडवोकेट संजय गुप्ता, युवा आगाज से भाई जसवंत पवार और वाई.ए.आर. टीम और सेक्टर 23 से सभी वासी मौजूद रहे।

साथ ही वूमेंस पावर संस्था टीम की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, उपसचिव शकुन तोमर, कोषाध्यक्ष सुमन भार्गव, किरन सोनी, सोनिया सिंह, रिद्धिमा पाराशर, अपरा तोमर, निशा शाह, आंचल कपूर, रेनू शर्मा, दीपा सचदेवा, सरिता साजवान, प्रीति विश्वकर्मा, उर्जा बरनवाल, गीत बरनवाल, शाहीन फरहा, अफसाना, रजनी शर्मा और सभी वूमेंस पावर टीम ने आने वाले सभी अतिथियों का सम्मान किया। वूमेंस पावर संस्था की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली बताती है कि आने वाले समय में वह महिलाओं के लिए रोजगार के लिए और भी कार्य करेंगी।



