प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने पेड़ से बांधकर कर दी पिटाई !

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर देर रात उसके घर मिलने पहुंचे गांव के ही प्रेमी युवक को घर वालों ने पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। युवक के घर वालों को मामले की जानकारी होने के बाद डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। प्रेमी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती का गांव के ही युवक से प्रेम संबंध है। सोमवार की रात को युवती ने मिलने के लिए प्रेमी युवक को अपने घर बुला लिया। युवक के घर पहुंचते ही इस बात की जानकारी युवती के घर वालों को हो गई।

युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। युवक के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। प्रेमी और मारपीट करने वाले दो अन्य लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। मंगलवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पीड़ित युवक ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए लूट की भी तहरीर दी है। उधर गांव के लोगों के अनुसार, युवती ने अपना संबंध स्वीकार भी किया है।

इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती के बुलाने पर उसके घर मिलने गए प्रेमी युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। प्रेमी ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!