वूमेंस पावर टीम द्वारा बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर रैली निकाली गई

फरीदाबाद। वूमेंस पावर टीम द्वारा हार्डवेयर चौक से एक नंबर तक बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर एक रैली निकाली गई। इस रैली में सभी ने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर लिए हुए थे। देश में हो रहे दुष्कर्म को लेकर सभी में भारी गुस्सा देखा जा सकता था। वहीं वूमेंस पावर टीम की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा कि रैली को निकालने का उद्देश्य था कि सरकार रातों-रात नोट बदल सकती है, रातों-रात देश में लॉकडाउन करा सकती है तो बलात्कारियों को फांसी की सजा क्यों नहीं दे सकती ? आखिर कब तक बेटियों को हाथ की कठपुतली समझा जाएगा, कब तक बेटियों को सरेआम रौंदा जाएगा। बेटियां कब सुरक्षित होंगी। बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ का नारा तो दे दिया जाता है लेकिन उनकी रक्षा के लिए क्या किया जा रहा है?

रैली में वूमेंस पावर टीम मेंबर्स प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट रूपा बरनवाल, उपसचिव शकुन तोमर, सरिता साजवान, रजनी, रेखा, इंदु, रेनू शर्मा, अपरा तोमर, निशा शाह डॉली कपूर, प्रियंका शर्मा, जेश भाटिया, निकिता पासवान, लीना भाटिया, सैयद महविश, प्रवीन, साक्षी ठाकुर, निकेत मिश्रा, अक्षित आदि मौजूद रहे। साथ ही बाहर से आए हुए लोगों ने भी जागरूकता रैली में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!