अग्रवाल वैश्य समाज एनआईटी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

फरीदाबाद 18 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन की 5144 वीं जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल वैश्य समाज एनआईटी की टीम द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर यूपीएससी परीक्षा टॉपर आशिमा गोयल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉक्टर पूनम मित्तल, डिवाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक की डायरेक्टर स्वाति गोयल उपस्थितरहे।

कार्यक्रम संयोजक केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान अग्रवाल वैश्य समाज के द्वारा यह तीसरा रक्तदान शिविर लगाया गया और रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। शिविर में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, अमरचंद मंगला, हरीश अग्रवाल, अजय गोयल, सुरेंद्र गोयल, मनीष तायल, अतुल सिंगला, राजन गुप्ता, डॉ अजय गोयल, डॉक्टर सचिन जिंदल, कृष्ण वीर गोयल, हरीश अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!