कुट्टू का आटा खाने से परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी !

पानीपत ! व्रत में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को पहला नवरात्र था और परिवार ने रात को कुट्टू के आटे से भोजन बनाकर खाया था। रात को पति-पत्नी औरं उनके बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगा। डॉक्टर से पूछकर दवा ली लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा और हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिवार बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

महादेव कालोनी निवासी सुशील (40), पत्नी कोमल (32 ), पायल (12) और गुनगुन (14) ने रात करीब आठ से नौ बजे के बीच कुट्टू के आटे से भोजन बनाकर ग्रहण किया। इस दौरान पांच वर्षीय बेटा लक्ष्य सो गया था, जिसकी वजह से उसने खाना नहीं खाया था। कालोनी में एक दुकान से सुशील कुट्टू का आटा लेकर आया था। रात करीब दो बजे पहले पायल और गुनगुन की तबीयत बिगड़ी। उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई। इसके साथ ही दस्त भी होने लगे। दंपती ने पास के एक डॉक्टर से दवा लेकर दी लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इतने में दंपती की भी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों को बुलाया। इतने में लक्ष्य को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए।

पड़ोसियों ने जनसेवा दल के सदस्यों को कॉल किया और उनसे एंबुलेंस लेकर आने को कहा। जनसेवा दल के सदस्य रात में ही एंबुलेंस लेकर महादेव कालोनी पहुंचे और परिवार को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चारों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!