मिशन जागृति की महिला साखा ने महिलाओ को सैनिटरी पैड साबुन, मास्क आदि बांटे

बल्लब्गढ़ ! मिशन जागृति की महिला साखा ने बल्लब्गढ़ की त्रिखा कॉलोनी मे रोटरी क्लब ग्रीन के साथ मिल कर महिलाओ को सैनिटरी पैड साबुन, मास्क आदि बांटे । इस अवसर पर रूपा सोमसुंदरन और लता सिंगला ने कहा कि मिशन जागृति हमेशा से ही जागरूकता भरे कार्यक्रम करती रही है ! हमारा मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अंदर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाना था कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके इसी के लिए मिशन जागृति ने आत्मनिर्भर केंद्र की शुरुआत कर रखी है।

रोटरी क्लब ग्रीन के प्रधान राजीव धवन ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा कि मिशन जागृति की महिला शाखा लगातार महिला उत्थान के लिए काम कर रही है ! इसी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ने मिशन जागृति को साथ लेकर लगभग 100 महिलाओं को यह सब सामान दिया है और आगे भी मिशन जागृति के साथ मिलकर इसी तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे। मिशन जागृति कि भावना और अरुणा ने कहा कि आज के वक्त में महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की स्वावलंबी बनने की बहुत जरूरत है जब महिलाएं सशक्त होंगी तो उनका परिवार सशक्त होगा और जब उनका परिवार सशक्त होगा तो यह देश और समाज सशक्त होगा और आगे बढ़ता जाएगा।

इस अवसर अवसर पर रोटरी ग्रीन से प्रदीप साहू और हरीश आहूजा और मिशन जागृति की प्रभा , सुष्मिता , प्रीति,  रेनू , मोहिनी , सोनल  के साथ साथ मिशन जागृति के जिला आद्यक्ष विवेक गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!