फरीदाबाद के पत्रकारों का कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर 18 मई 2021 को !

फरीदाबाद, 17 मई। उपायुक्त यशपाल के निर्देशानुसार सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद के सभी पत्रकार बंधुओं का कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर मंगलवार 18 मई 2021 को प्रात: 11:00 बजे किया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए पत्रकार बंधुओं के लिए टीकाकरण कैम्प सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण हेतु जिन पत्रकार साथियों ने अपना नाम डीआईपीआरओ कार्यालय को भेजा है वे सभी पत्रकार बंधु निश्चित समय पर इनडोर स्टेडियम खेल परिसर सेक्टर-12 फरीदाबाद में पहुंचकर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।



