निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य सतर्कता शिविर का आयोजन किया गया

बल्लभगढ़ : पूर्वी चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के अग्रसेन पार्क में इंडिया हेल्थ लाइन फरीदाबाद जो कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का स्वास्थ्य आयाम है के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य सतर्कता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न अस्पतालों के भिन्न-भिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी निशुल्क सेवाएं क्षेत्र की जनता को दी ।

जिसमें एमडी फिजिशियन डॉक्टर प्रमोद आर्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशि लता आर्या, एमडी फिजिशियन बत्रा हॉस्पिटल सेक्टर 31 डॉक्टर आर एस सैनी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल मित्तल, बत्रा हॉस्पिटल से ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौतम अरोड़ा इसके अतिरिक्त नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक सिंगला आयुर्वेद के डॉक्टर कृष्णकांत त्यागी और नेचुरोपैथी के कुशल विशेषज्ञ वैद्य लोकेश गर्ग जी कैंप में उपस्थित रहे।

इंडिया हेल्थ लाइन के प्रांत मंत्री दीपक मजूमदार तथा उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर डी एस नांदल, जिला मंत्री योगेश चौहान, कबूलपुर प्रखंड से प्रमुख धर्मवीर, बल्लभगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रवीन बैरागी, उपाध्यक्ष चेतन, उपाध्यक्ष सचिन बंसल, वार्ड 41 के कार्यकर्ता में मेघजीत, सुनील तथा राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्षा अनीता, उपाध्यक्ष श्रीमती पीयूष मजूमदार, हेमा, काजल तथा समाज के कई प्रबुद्धजन ने कैंप मे उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं दी।

जांच शिविर प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ। 300 से अधिक क्षेत्रजनों ने निःशुल्क शुगर, बीपी की जांच के साथ साथ हृदय, लीवर, किडनी, नाक कान गला, दंत रोग, नेत्र रोग आदि की जांच कराई साथ ही आयुर्वेद ओर प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से सायटिका, सर्वाइकल, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस तथा विभिन्न जोड़ आदि रोगों का लाभ लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!