दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को तथा ओयो मैनेजर को एसीपी बल्लबगढ़ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए एसीपी बल्लबगढ़ विष्णु प्रसाद की टीम व शहर बल्लबगढ थाना प्रभारी टीम के द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी व ओयो के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में रितिक और आशिश उर्फ जानु का नाम शामिल है। आरोपी रितिक बल्लबगढ़ के प्रहलादपुर गांव का तथा आरोपी आशिश उर्फ जानू त्रिखा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपियो को पुलिस टीम SHO शहर बल्लबगढ़ सतीश कुमार, L/ASI बबिता, HC रुपेस, सुभाष, EHC होशियार, CT. जयकुमार ने आरोपी रितिक को गांव प्रहलादपुर एरिया से तथा आरोपी आशिश उर्फ जानू के ओयो होटल बल्लबगढ से गिरफ्तार किया है। पीडित महिला आरोपी रितिक साथ प्राइवेट कम्पनी में काम करती है। दोनों में दोस्ती हो गई जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने हाल ही में पीडिता को अपने साथ बल्लबगढ़ जानु ओयो होटल में लेकर आया था। जिसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडित महिला के आरोप पर ओयो होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जोल भेजा गया है।



