पंजाबी सभा फरीदाबाद के संस्थापक अध्यक्ष वासुदेव सलूजा की बेटी के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर

फरीदाबाद : पंजाबी सभा फरीदाबाद के संस्थापक अध्यक्ष वासुदेव सलूजा की पुत्री 63 वर्षीय रेनू कत्याल का निधन हो गया है। वह अपने परिवार के साथ कानपुर में रह रही थी, कल रविवार को उनका अंतिम संस्कार कानपुर में ही किया गया। रस्म उठाला मंगलवार 18 मार्च को कानपुर के होटल लैंडमार्क में किया जाएगा।

पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजीव गोल्डी सलूजा ने बताया कि उनकी बहन रेनू कत्याल पिछले कुछ समय से कैंसर से पीडि़त थी। अमरीका में रह रहा उनका बेटा गौरांग कत्याल अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से मां-बाप के पास रह कर मां की सेवा कर रहा था। वह अपनी मां को महाकुंभ में स्नान भी करवा कर लाया था। रेनू कत्याल की बेटी चेष्ठा भी ने भी मां की भरपूर सेवा की।

गोल्डी सलूजा भी पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन की हालत को देखते हुए उन्हीं के पास थे। बहन रेनू की हालत बिगड़ती देख उन्होंने होली के अगले दिन 15 मार्च को अपने पिताश्री वासुदेव सलूजा व भाई पवन सलूजा को भी कानपुर बुलवा लिया था। दुखद सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। इतनी कम उम्र में इस तरह चले जाने की खबर ने सभी को हिला दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!