अभिनव राठौर व भरत वर्मा ने ब्लैक बेल्ट पर जमाया कब्जा

  • कराटे मास्टर गंगेश तिवारी खिलाड़ियों को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाते हुए
  • विजेता खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित करते गंगेश तिवारी कराटे मास्टर

फरीदाबाद : नगला एनक्लेव पार्ट 2 स्थित सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय एकदिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें जिले से सैकड़ो बच्चों ने हिस्सा लिया ! खिलाड़ियों का टेस्ट मुख्य तकनीकी निर्देशक इंटरनेशनल रेफरी कराटे मास्टर गंगेश तिवारी, कराटे कोच मुकेश यादव, कराटे मास्टर गीत गिरी व मास्टर उत्तम मिश्रा ने लिया ! टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए गए ! टेस्ट के दौरान अभिनव राठौर व भरत वर्मा ने ब्लैक बेल्ट जीती !

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन शालिन कौशिक, डायरेक्टर रामधारी, प्रिंसिपल डायरेक्टर उमा शर्मा, प्रिंसिपल गुंजन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!